प्रमुख ने बाढ़ प्रभावित गांवों का अवलोकन किया
नालंदा। हिलसा के प्रखंड प्रमुख रमेशचंद्र चौधरी ने प्रखंड के बाढ़ प्रभावित बाजितपुर, मरांची, च
By Edited By: Published: Sun, 28 Aug 2016 02:51 AM (IST)Updated: Sun, 28 Aug 2016 02:51 AM (IST)
नालंदा। हिलसा के प्रखंड प्रमुख रमेशचंद्र चौधरी ने प्रखंड के बाढ़ प्रभावित बाजितपुर, मरांची, चमर बिगहा, रेड़ी, बलवापर, चिकसौरा, मिर्जापुर, जमुआरा, महेशपुर आदि गांवों का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने बताया कि पानी कमने के बाद लोग राहत शिविरों से अपने घर को लौट रहे हैं। रोगों से बचाव के लिए पशुओं का टीकाकरण एवं गांवों की गलियों में ब्ली¨चग पावडर का छिड़काव कराया जा रहा है। जमुआरा में टूटे बांध को बांधा जा रहा है। गांवों के दौरा में बीजेपी हिलसा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष देवरतन कुमार, पूर्व अध्यक्ष यदुनंदन रविदास, मुखिया जतन पासवान एवं अन्य लोग साथ में थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें