चन्द्रवंशी समाज को मिले राजनीतिक दर्जा
अखिल भारतीय चन्द्रवंशी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रेम कुमार ने महासभा के कार्यक्रम का आगाज किया।
By Edited By: Published: Fri, 21 Oct 2016 05:57 PM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 05:57 PM (IST)
नालंदा। अखिल भारतीय चन्द्रवंशी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रेम कुमार ने महासभा के कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें राजगीर निवासी वार्ड आयुक्त श्याम किशोर भारती को बिहार प्रदेश चन्द्रवंशी महासभा का प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया। इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार ने मनोनय पत्र जारी करते हुए कहा कि चन्द्रवंशी समाज के लोग एकजुट होकर ही अपनी राजनैतिक हिस्सेदारी प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक समस्याओं का हर संभव निदान एकता से ही किया जा सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें