प्रशासन ने मजार पर की चादरपोशी
नालंदा। इस्लामपुर थाना परिसर स्थित दाता लोदी शाह दीवान रहम तुल्लाह अलैह जी के सालाना उर्स के मौके पर प्रशासन ने चादरपोशी की।
नालंदा। इस्लामपुर थाना परिसर स्थित दाता लोदी शाह दीवान रहम तुल्लाह अलैह जी के सालाना उर्स के मौके पर शुक्रवार की देर संध्या उनके म•ार पर स्थानीय प्रशासन के द्वारा चादरपोशी की गई। इस अवसर पर थाना परिसर में ही दो दिवसीय कव्वाली का आयोजन किया गया। कव्वाली के मंच का उद्घाटन स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रफुल्ल चंद्र प्रकाश ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने देश के कई क्षेत्रों का भ्रमण किया लेकिन इस्लामपुर की एक अलग ही पहचान देखने को मिली। यह क्षेत्र हिन्दू-मुस्लिम के बीच आपसी सद्भाव का अद्भूत नमूना है। यहां किसी भी सम्प्रदाय के पर्व में सभी लोग मिलजुल कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने इस्लामपुर के ग्रामीणों के इस पहल को जमकर सराहा और दूसरे क्षेत्र के लोगों को इसे अपनाने की अपील किया। इस सभा की अध्यक्षता मो. शहाबुद्दीन ने की। जबकि सभा को मो. ए•ा•ा अहमद, मो. तनवीर आलम, मो. परवे•ा आलम, राधेलाल गुप्ता, महेंद्र ¨सह यादव सहित कई ने संबोधित किया।