नूरसराय में स्वतंत्रता दिवस की मची रही धूम
नूरसराय प्रखंड में 71वें स्वतंत्रता दिवस सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों में धूम-धाम से मनाया गया।
नालंदा। नूरसराय प्रखंड में 71वें स्वतंत्रता दिवस सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों में धूम-धाम से मनाया गया। नूरसराय प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख रेखा देवी व व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद थाना में थाना प्रभारी राजन मालवीय उद्यान महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. पंचम कुमार ¨सह कांग्रेस कार्यालय में राजेश्वर प्रसाद, जदयू प्रखंड कार्यलय में राजकुमार प्रसाद पंचायतों में भी स्वतंत्रता दिवस भी धूमधाम से मनाया गया। चंदासी पंचायत में मुखिया अन्नू ¨सह, बाराखुर्द पंचायत में मुखिया शोभा देवी, पपरनौसा में मुखिया पप्पू मुखिया, दारूयारा में मुखिया उपेन्द्र मिस्त्री, नूरसराय में मुखिया कृष्ण प्रसाद, अंधना पंचायत के सरपंच संतोष पासवान दारूयारा में सरपंच पप्पू महतो रामनंदन प्रसाद जदयू पंचायत अध्यक्ष ने झंडोत्तोलन किया।