गिरती शिक्षा-व्यवस्था को ले सड़कों पर उतरे युवा
नालंदा। राज्य में गिरती शिक्षा व्यवस्था के कारण युवाओं के बिगड़ते भविष्य को लेकर शनिवार को भारतीय जनत
नालंदा। राज्य में गिरती शिक्षा व्यवस्था के कारण युवाओं के बिगड़ते भविष्य को लेकर शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने स्थानीय अस्पताल मोड़ पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पिछले दिनों आयोजित होने वाले बिहार कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा का प्रश्न-पत्र लीक होना यह साबित करता है कि राज्य में शिक्षा माफियाओं का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार सिर्फ ड्रामेबाजी करने में अपनी पूरी ऊर्जा बर्बाद कर रहे हैं। राज्य की कानून व्यवस्था का हाल है सर्वविदित है। यहां कोई भी सुरक्षित नही है। न जनता, न बैंक न पुलिसकर्मी। भाजपाईयों ने सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सरकार राज्य की बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था को सुधार ले अन्यथा पार्टी व्यापक संघर्ष को बाध्य होगी। इस अवसर पर पुतला दहन करने वालों में भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि मंडल, महामंत्री डॉ. आशुतोष कुमार, प्रवीण कुशवाहा, शुभम कुमार, अमरेश कुमार, धीरज पाठक, शैलेन्द्र, प्रमोद चौधरी, चंदन कुमार, अमित गौरव, इश्तियाज रजा, मो. परवेज खान, राम शरण, ¨पटू, मुन्ना महतो, अंकित राज, अरविन्द पटेल, अनिल पटेल व विकास यादव आदि भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।