आशा कार्यकर्ता करेंगी पटना में प्रदर्शन
नालंदा । आशा कार्यकर्ता संघ ने अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय स्थित श्रम कल्याण मैदान में एक
नालंदा । आशा कार्यकर्ता संघ ने अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय स्थित श्रम कल्याण मैदान में एक बैठक आयोजित किया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनीता सिन्हा ने की। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के राज्य अध्यक्ष शशि यादव ने कहा कि आगामी 14 मार्च को संघ द्वारा मांगों को लेकर पटना में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए अधिक से अधिक संख्या में संघ सदस्यों को आगे आने का आह्वान किया है। संगठन कि मजबूती पर बल देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता चंद्र उदय कुमार ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने बात करने वाली बिहार सरकार आशा कार्यकर्ता के साथ भेदभाव कर रही है। आशा की बहाली आठवां पास को किया गया था पर अब परीक्षा दिए जाने की बात कर रही है। आशा कार्यकर्ता के बदौलत ही मातृ मृत्यु और शिशु मृत्यु दर में कमी आयी है। बैठक को माले नेता पाल बिहारी लाल, नीतू कुमारी, फूल कुमारी, भारती देवी, मुन्नी कुमारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ने भाग लिया।