Move to Jagran APP

पार्टी की सफलता में कार्यकर्ता की भूमिका अहम : चंद्रसेन

इस्लामपुर नगर पंचायत स्थित पालिका भवन में रविवार को प्रखंड जदयू के सक्रिय कार्यकर्ता।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Mar 2017 03:05 AM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 03:05 AM (IST)
पार्टी की सफलता में कार्यकर्ता की भूमिका अहम : चंद्रसेन
पार्टी की सफलता में कार्यकर्ता की भूमिका अहम : चंद्रसेन

नालंदा। इस्लामपुर नगर पंचायत स्थित पालिका भवन में रविवार को प्रखंड जदयू के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष तनवीर आलम ने की। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रसेन प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है। इसके बिना सफलता की सीढ़ी चढ़ना संभव नहीं है। खुशी होती है जब हम सभी कार्यकर्ता एक साथ बैठते हैं और पार्टी के विकास या उन्नति के लिए बात करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने कार्यकर्ता के मान-सम्मान को ऊंचा रखूंगा। क्षेत्र की जनता की आवाज को ऊपर तक ले जाऊंगा। बैठक का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री सात निश्चय कार्यक्रम की सफलता, मद्य निषेध कार्यक्रम, लोक शिकायत निवारण का प्रचार-प्रसार करना है। साथ ही प्रत्येक पंचायत स्तर पर 25 सक्रिय सदस्य बनाना है। विधायक ने कहा कि वे अब प्रत्येक पंचायत में एक-एक दिन कार्यकर्ताओं के साथ रात्रि विश्राम करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी अगुआई में बिहार विकास की ओर अग्रसर हो गया है। आज सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों की चारों ओर चर्चा हो रही है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से सरकार के द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस बैठक को सियाशरण ठाकुर, जिलाध्यक्ष बनारसी प्रसाद, मो. अरशद प्रसाद, उपप्रमुख शैलेन्द्र कुमार ¨सह, अरविन्द प्रसाद, बीरेन्द्र प्रसाद, रामप्यारे प्रसाद, अनुज ¨सह, परवेज आलम सहित कई ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.