सरमेरा में निकली साइकिल रैली
नालंदा। आगामी 21 जनवरी को बनाई जाने वाली मानव श्रृंखला को यादगार बनाने के लिए प्रखंड के उच्च विद्याल
नालंदा। आगामी 21 जनवरी को बनाई जाने वाली मानव श्रृंखला को यादगार बनाने के लिए प्रखंड के उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा साइकिल रैली निकाली गई। रैली में प्रखंड के राजो उच्च विद्यालय, इसुआ उच्च विद्यालय, सरमेरा बालिका उच्च विद्यालय, उच्च विद्यालय गोपालवाद समेत अन्य विद्यालय के छात्राओं ने भाग लिया। रैली को हरी झंडी दिखाकर बीडीओ कुंदन कुमार, शिक्षा पदाधिकारी सुरेश ¨सह ने रवाना किया। रैली प्रखंड कार्यालय से निकाली गई जो प्रखंड मुख्यालय से तकरीबन 5 किलोमीटर दूर चेरो गांव पहुंच कर मद्य निषेध पर बनाई जाने वाली मानव श्रृंखला में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के प्रति जागरूक किया। इस अभियान को लेकर स्कूली छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक शम्भू प्रसाद, शिक्षक संजीव कुमार, विनोद कुमार, के आरपी देकांत ¨सह, समन्वयक रंजय कुमार समेत प्रखंड के सभी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद थे।