थरथरी में मानव श्रृंखला को ले निकाली रैली
नालंदा। 21 जनवरी को बनने वाले मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए मुखिया, पंचायत समिति एवं थरथरी प्रखं
नालंदा। 21 जनवरी को बनने वाले मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए मुखिया, पंचायत समिति एवं थरथरी प्रखंड के प्रबुद्ध लोगों ने मोटरसाइकिल रैली निकाली। रैली को प्रमुख अभिषेक कुमार एवं अंचलाधिकारी सुक्रांत राहुल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली हिलसा नूरसराय मुख्य मार्ग के तारणपुर, हथकट्टा मोड़, चैनपुर, कचहरिया, नारायणपुर ेबांसडीह, कनक बिगहा, छरियारी होते हुए थरथरी बाजार पहुंचा। जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि इस मानव श्रृंखला को सफल बनाना पार्टी का लक्ष्य है। मानव श्रृंखला बनाकर शराब बंद का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। प्रमुख ने बताया कि मानव श्रृंखला में अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी के लिए प्रेरित करें। 21 जनवरी को तय कार्यक्रम के अनुसार ये आधे घंटे का कार्यक्रम होगा। जिसकी रिकॉर्डिंग हर जिले मेंड्रोन कैमरों के माध्यम से की जाएगी। इधर थरथरी प्रखंड के उच्च विधालय भतहर, अस्ता, मध्य विघालय भतहर, अस्ता के छात्र-छात्राओं एवं साक्षर भारत की ओर से विशाल साइकिल रैली ेनिकाली गई। उस दौरान सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक बच्चों के साथ-साथ रैली में चल रहे थे। इस रैली में पूर्व मुखिया, युगेश्वर कुमार, रंजीत कुमार कमलेश पासवान, आनंदमोहन, शैलेन्द्र कुमार, जहेन्द्र यादव, ¨डपल कुमार, श्रीकांत ¨सह, दिनेशप्रसाद, संजय ¨सह, काफी संख्या में प्रबुद्ध लोगों ने हिस्सा लिया।