टूरिस्ट फ्रेंडली पुलि¨सग की हुई शुरुआत
नालंदा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबनेट की बैठक के बाद नालंदा पुलिस की टूरिस्ट फ्रेंडली वाहन को हर
नालंदा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबनेट की बैठक के बाद नालंदा पुलिस की टूरिस्ट फ्रेंडली वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस संदर्भ में एसपी कुमार आशीष ने बताया कि सूबे इस अनूठे प्रयोग देख मुख्यमंत्री ने सभी जिले को इस फ्रेंडली वाहन का अनुकरण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यह सकारात्मक पहल सराहनीय है। पर्यटक मित्र अतिदेवो भव: की तर्ज पर न सिर्फ पर्यटकों के लिए एक गाइड की भूमिका होगी। बल्कि उसकी पूरी सुरक्षा का ख्याल रखेगी। ताकि देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को कोई भी परेशानी न कर सके। इसके लिए विशेष वेशभूषा में सुसज्जित 40 सिपाही और एक पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति भी की गई है। इसकी मॉनीट¨रग डीएसपी (सुरक्षा) ज्योति प्रकाश करेंगे। साथ ही गाड़ी में सवार पदाधिकारी अंग्रेजी व हिन्दी भाषा में दक्ष होंगे। इसके बाद अन्य विदेशी भाषाओं की जानकारी की भी ट्रे¨नग दी जायेगी। इस गाड़ी में ब्लैक कैट कमांडों सवार होंगे। जो आधुनिक संसाधन वायरलेस सिस्टम व हथियार से लैसे होंगे। इतना ही नहीं 100 नम्बर डायल करने से यह सीधे पुलिस कंट्रोल रूम जुड़ जाएगी जो आवश्यकता अनुसार पर्यटक मित्र वाहन को सूचना देगी। ताकि पर्यटकों को तत्काल मदद मिल सके। मेडिकल कीट से भी यह लैस होगी। एसपी ने कहा कि अभी प्रारंभिक दौड़ में यह वाहन राजगीर एवं नालंदा के महत्वपूर्ण स्थलों पर पेट्रो¨लग करेगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से पुलिस कर्मियों को देश व विदेश के पर्यटकों को जरूरी सुरक्षा देने अभिरूचि, व्यवहार, बॉडी लैंगवेज, पुलिस की छवि और शिकायत निवारण जैसे विषयों पर ट्रेंड किया गया है। इस मौके पर कैबिनेट के तमाम मंत्रियों, सचिवों के साथ डीजीपी, पीके ठाकुर, आईजी नयन हसनैन खां मौजूद थे।