मंत्रियों ने लिया नीरा से बने पेडे का स्वाद
नालंदा। राज्य कैबिनेट की बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम के अनुरोध पर राज्य में पहली बा
नालंदा। राज्य कैबिनेट की बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम के अनुरोध पर राज्य में पहली बार तैयार किए गए नीरा का पेडा परोसा गया। पेडे के स्वाद का मजा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्रीगण तथा आला अधिकारियों ने लिया। उन्होंने इस लाजवाब नए व्यंजन की काफी प्रशंसा की। यहां बता दें कि नीरा पेडे का निर्माण प्रायोगिक तौर पर घरेलू स्तर पर जीविका से जुड़ी रहुई प्रखंड के बरांदी पंचायत पुनहा गांव की महिलाओं ने की थी। यहां बता देना जरूरी है कि इस गांव की रजनी देवी पिछले दिनों जिला प्रशासन के सहयोग से तामिलनाडु में जाकर नीरा तथा उससे बनने वाले विभिन्न व्यंजनों का प्रशिक्षण लिया था। तामिलनाडु से प्रशिक्षण लेकर लौटने के बाद रजनी देवी ने गांव की कुसुम देवी, उषा देवी, सुनीता देवी व श्यामा देवी, नीरा तथा नीरा से बनने वाले पेडा का उत्पादन करना शुरू कर दिया है। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने बताया कि नीरा में काफी मात्रा में खनिज लवण पाए जाते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद है। उन्होंने कैबिनेट के सदस्यों को बताया कि नीरा का नियमित सेवन करने से उच्च रक्त चाप पर नियंत्रण किया जा सकता है। वहीं बच्चों को अगर सेवन करने के लिए नीरा दिया जाए तो कुपोषण से बचाया जा सकता है। वहीं कैबिनेट में भाग लेने आए मंत्रियों ने सिलाव के स्वादिष्ट खाजा का भी आनंद लिया। संदेश के रूप में सभी मंत्रियों अपने साथ सिलाव का खाजा भी ले गए।