मानव श्रृंखला में सम्पूर्ण कार्यकर्ता भी लेंगे बढ़ चढ़ कर
नालंदा। मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए सम्पूर्ण क्रांति मंच की बैठक धर्मशाला प्रागंण में की गई।
नालंदा। मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए सम्पूर्ण क्रांति मंच की बैठक धर्मशाला प्रागंण में की गई। जिसकी अध्यक्षता राज्य सम्मेलन प्रभारी विशेश्वर प्रसाद ने की। इस बैठक में सम्मेलन की सफलता को लेकर विचार-विमर्श किया गया तथा नौ सदस्यीय स्वागत समिति का गठन किया गया। इस सम्मेलन में नालंदा जिला के भानूचंद्र मिश्र, श्रवण कुमार वर्मा, घनश्याम प्रसाद को सम्मेलन विस्तार की जिम्मेवारी दी गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 21 जनवरी को होने वाली मानव श्रृंखला में पार्टी सदस्य बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। बैठक में जिला प्रमुख के अलावा पटना प्रमुख ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मानेश्वर ¨सह सुरेन्द्र प्रसाद बख्तियारपुर के कोषाध्यक्ष मो. बाबूजान, रामजतन ¨बद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।