मानव श्रृंखला देश को नई दिशा देगा : हरिनारायण
नालंदा। 21 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाने की तैयारी को ले सामुदायिक भवन में महागठबंधन कार्यकर्ताओं की
नालंदा। 21 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाने की तैयारी को ले सामुदायिक भवन में महागठबंधन कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सतीश चंद्र प्रसाद ¨सह ने की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक हरिनारायण ¨सह ने कहा कि 21 जनवरी को बिहार में शराबबंदी को लेकर जो मानव श्रृंखला बनेगा, वह बिहार राज्य ही नहीं देश को एक नई दिशा देने का काम करेगा। इस दिन मानव श्रृंखला का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। इसका सारा श्रेय मुख्यमंत्री के साथ-साथ इस राज्य की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ही देन है कि शराबबंदी के ही कारण राज्य में शांति का माहौल बना है और कानून का राज्य स्थापित हुआ है। अपराध के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाएं में काफी कमी आई है। उन्होंने कहा कि 21 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाने के दिन लोग समय से एक घंटा पूर्व निर्धारित स्थल पर पहुंच जाए। इस अवसर पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस मानव श्रृंखला में 500 कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में प्रखंड जदयू उपाध्यक्ष शंभू ठाकुर, सुबोध कुमार, सुरेश प्रसाद, नरेंद्र ¨सह, संजय कुमार वर्मा, अश्विनी कुमार, सुधीर प्रसाद सहित काफी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। दूसरी ओर मध्य विद्यालय के छात्रों ने भी 21 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाने को ले जनजागरण रैली का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों छत्रों ने भाग लिया। रैली मध्य विद्यालय से निकल कर मुख्य सड़क होते हुए बाजार तक गया। इस दौरान छात्रों ने शरावबंदी से जुड़े नारे से पूरे क्षेत्र को गुंजयमान करते रहे।