घर में घुस महिलाओं से मारपीट कर की लूटपाट
नालंदा। नगरनौसा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग इलाके में अपराधियों ने महिलाओं के साथ मारपीट की।
नालंदा। नगरनौसा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग इलाके में अपराधियों ने महिलाओं के साथ मारपीट की। इसके बाद काफी मात्रा में जेवरात एवं पैसे लूट ले गए। पहले घटनाक्रम के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के नगरनौसा ग्राम में घर में घुस हथियार के बल पर महिला के साथ मारपीट कर हजारों रुपये के गहने ले भागे। इस मामले में बबीता देवी ने 7 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। जिसमें सनारिक प्रसाद, अरुण प्रसाद, गनौरी प्रसाद सहित 7 लोग को आरोपित किया गया है। पीड़िता ने प्राथमिकी में कहा है कि घटना के समय हम अपने सास मियां देवी के साथ घर पर बैठी थी कि उपरोक्त आरोपी लोग हथियार से लैस होकर घुस गए और गाली-गलौज करने लगे। जब विरोध किया तो सिर का बाल पकड़ कर जमीन पर पटक दिया तथा गला दबाने का प्रयास किया। इस दौरान 15000 सोने का बिछिया और सास से एक भर सोने का चेन एवं बक्से को तोड़ 10 हजार नगद ले लिया। घटना के बारे में बताया जाता है कि घटना भूमि विवाद से जुड़ा है। पुलिस न्यायालय के आदेश पर कांड दर्ज कर अनुसंधान में जुट गई है।
दूसरा घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र के खपुरा कुर्द ग्राम में हुई। आधा दर्जन लोगों ने शस्त्रों से लैस होकर महिला से मारपीट कर नगदी सहित 75 हजार रुपये मूल्य के सामान ले भागे। इस मामले में रेखा देवी ने सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए थाना में प्राथमिक दर्ज कराई है। जिसमें शंभू मांझी, सुबोध मांझी सहित कुल सात लोग शामिल है।