दलहन की उन्नत खेती को प्रशिक्षित किए गए किसान
नालंदा। प्रखंड कार्यालय स्थित ई किसान भवन में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत दलहनी फसल क
नालंदा। प्रखंड कार्यालय स्थित ई किसान भवन में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत दलहनी फसल की उन्नत खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के 52 किसानों ने भाग लिया। इस मौके पर जिला कृषि कार्यालय के तकनीकी सहायक पुरुषोत्तम कुमार ¨सह ने किसानों को दलहनी फसल चना, मसूर की उन्नत खेती के फायदे के बारे में विस्तृत रूप से बताया। साथ ही उन्नत खेती करने की विधि की भी विस्तृत जानकारी किसानों को दी। मुख्य रूप दलहनी फसलों के लिए बीजोपचार के विभिन्न प्रकार जैसे फफूंदनाशी, करवेंडाजिन, कीटनाशी, क्लोरोपैरिफोस्स तथा जीवाणु कल्चर रैजोवियम के विभिन्न कल्चर से दलहनी बीज का उपचार व इनके फायदे सहित बीज दर की सही मात्रा का उपयोग तथा इनसे होने वाले फायदे के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी किसानों को दी। वहीं दलहनी फसलों में लगाने वाले कीट का समेकित प्रबंधन तथा जैविक विधि से खेती के फायदे के बारे में भी बताया। इस अवसर पर कृषि समन्वयक मुकेश कुमार, वीरमणि कुमार, कृषि प्रबंधक रेशमी किरण, अनुज कुमार आदि उपस्थित थे।