मंत्री श्रवण का घोड़ा कटोरा झील में फंसा वोट
नालंदा। शनिवार को घोड़ा कटोरा में वो¨टग कर रहे, ग्रमीण विकास कार्य मंत्री श्रवण कुमार
By Edited By: Published: Sat, 28 Nov 2015 09:11 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2015 09:11 PM (IST)
नालंदा। शनिवार को घोड़ा कटोरा में वो¨टग कर रहे, ग्रमीण विकास कार्य मंत्री श्रवण कुमार का वोट अचानक झील में फंस गया। उनके साथ वोट में पूर्व एमएलसी राजू गोप भी सवार थे। उस समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी झील में वो¨टग कर रहे थे। मंत्री श्रवण कुमार व राजू गोप एक ही वोट पर सवार थे। झील में वो¨टग के दौरान दोनों बातचीत में इतना मशगूल हो गए कि उन्हें ध्यान हीं न रहा कि उनका वोट दूसरे किनारे की ओर जा रहा है। उनका वोट झील के उतरी किनारे पर जाकर बुरी तरह से फंस गया। लगभग 10 मिनट तक वोट फंसा रहा। बाद में पर्यटन विभाग का एक कर्मी दूसरे वोट से जाकर उनके फंसे वोट को निकाला। इस घटना देखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी श्रवण कुमार पर चुटकी लेते हुए मुस्कुरा उठे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें