ट्रेन से गिरी महिला, घायल
नालंदा। राजगीर-बख्तियापुर रेलखंड पर शनिवार को दरोगा बिगहा के पास पैंसेजर ट्रेन से गिरने
By Edited By: Published: Sat, 28 Nov 2015 08:33 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2015 08:33 PM (IST)
नालंदा। राजगीर-बख्तियापुर रेलखंड पर शनिवार को दरोगा बिगहा के पास पैंसेजर ट्रेन से गिरने से वृद्ध महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने महिला की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के सुपासंघ गांव निवासी लखपतिया देवी के रूप में की है। उन्होंने बताया कि किसी काम वह पटना गई थी। पटना से लौटने के दौरान रहुई में उतरने के बजाय वह दारोगा बिगहा में उतरने लगी। तभी चलती ट्रेन से नीचे गिर गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें