बिहार विकास मेला 13 से
नालंदा। शहर के नाला रोड में 13 सितंबर से बिहार विकास मेला का आयोजन किया जायेगा। यह मेल
नालंदा। शहर के नाला रोड में 13 सितंबर से बिहार विकास मेला का आयोजन किया जायेगा। यह मेला दुर्गापूजा तक चलेगा। मेला आयोजक आशीष कुमार ने बताया कि एक बाजार के अंदर देश-विदेश के हैंडलुम, हैंडीक्राफ्ट एवं कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का लोग खरीदारी कर सकेंगे। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए आकर्षक झूले लगाये जायेंगे, जिसमें टोरा-टोरा, रेंजर झूला, ब्रेक डांस, मौत कुआं, मिक्की माउस आदि शामिल हैं। श्री कुमार ने बताया कि शहर में पहली बार इस तरह के मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्वयं सहायता समूह, वस्तु मंत्रालय के कारीगर, महिला उद्यमी, विभागीय स्टॉल एवं स्वरोजगारियों द्वारा बस्तुओं बिक्री एवं प्रदर्शनी लगायी जायेगी। मेला में देश के अनेक राज्यों पंजाब, उत्तर प्रदेश, बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात राजस्थान, झारखंड के कारीगरों द्वारा बनायी गयी प्रदर्शनी भी लोगों को देखने को मिलेगा। साथ ही मेला का मुख्य आकर्षण का केन्द्र मौत का छलांग रहेगा।