विस चुनाव में चलेगी लालू-नीतीश की लहर
नालंदा। आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में नीला (नीतीश-लालू) लहर चलेगा। मोदी लहर कमजोर हो
नालंदा। आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में नीला (नीतीश-लालू) लहर चलेगा। मोदी लहर कमजोर हो गया है। लालू जन-जन के नेता हैं, जबकि नीतीश राजनेता हैं। उक्त बातें पूर्व सांसद डॉ. एजाज अली ने शुक्रवार को एक होटल में संवाददाताओं को संबोधित करते हुई कही।
उन्होंने कहा कि लालू यादव पिछड़े एवं दलितों के लिए जमीन तैयार करने का काम किया है तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विकास करने का काम किया है। इन दोनों भाइयों की जोड़ी बिहार का सर्वांगीण विकास कर सकती है। बीजेपी का मतलब बड़का झूठा पार्टी है। भाजपा की नई नीति- झूठ बोलो, राज करो की है। सवा करोड़ का पैकेज भी झूठ का पु¨लदा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के पहले देश की जनता को महंगाई कम करने, युवाओं को नौकरी देने, काला धन वापस लाने का भरोसा दिया था, वह भी सफेद झूठ निकला। इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद थे।