बिहारशरीफ में दो घरों में लूटपाट
नालंदा। शहर में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन चोरों के आतंक से शह
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : गुरुवार की रात लुटेरों ने शहर के लहेरी थाना के पक्की तालाब व बिहार थाना के नई सराय के धोबी मोहल्ला में गृहस्वामी व उसके परिजनों को बंधक बना लूट की वारदात को अंजाम दिया। सबसे पहले लहेरी थाना के पक्की तालाब स्थित वशी अहमद के घर में छत के रास्ते घुसकर लुटेरों ने वशी अहमद के पुत्र को चाकू व पिस्तौल के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद मेन दरवाजा खुलवाया। दरबार खुलते ही बाहर खडे़ चार अपराधी भीतर घुस गए। सभी को बंधक बना घंटों लूटपाट की।
गृहस्वामी वशी अहमद ने बताया कि घर में रखे जेवरात, 12 हजार नकद, चार मोबाइल सहित करीब एक लाख से ऊपर का सामान गया है। उन्होंने बताया कि लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट भी किया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी लुटेरे हाथों में पिस्तौल व चाकू लहराते हुए फरार हो गये। घटना की जानकारी तत्काल लहेरी थाना पुलिस को दी गई। लहेरी थानाध्यक्ष ने पहुंचकर मामले की तहकीकात की।
उधर गुरुवार की रात ही बिहार थाना के नईसराय मोहल्ला स्थित धोबी गली स्थित एक घर के गेट का ताला तोड़ लुटेरों ने राजीव कुमार नामक युवक को पिस्तौल के बल पर कब्जे में ले लिया। इसके बाद करीब 5 लाख के सोने-चांदी के जेवरात, 60 हजार नकद, एक लैपटाप, दो मोबाइल, कीमती कपड़े व वर्तन सहित दस लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गया। गृहस्वामी राममणी ने बताया कि वे घर के बगल में खटाल चलाते हैं। रात्रि में खाना खाने के बाद पति-पत्नी ताला बंद कर वहीं सोने चले गए। घर में सिर्फ पुत्र राजीव था। लूट को अंजाम देने वाले पांच लोग थे।