Move to Jagran APP

पूरे सूबे में अराजकता का दौर : सांसद

नालंदा। राजगीर में आज पूरा प्रदेश अराजकता के दौर से गुजर रहा है। यहां कानून नाम की कोई चीज नहीं रह ग

By Edited By: Published: Sat, 04 Jul 2015 07:32 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2015 07:32 PM (IST)
पूरे सूबे में अराजकता का दौर : सांसद

नालंदा। राजगीर में आज पूरा प्रदेश अराजकता के दौर से गुजर रहा है। यहां कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। जिसका उदाहरण नीरपुर की घटना एवं राजगीर के चकपर हुई अवधेश सिंह हत्याकांड है। उक्त बातें शनिवार को चकपर निवासी स्व. अवधेश सिंह के परिजनों से मिलने के उपरांत जहानाबाद के सांसद अरुण कुमार ने कही। इस घटना में उन्होंने सीधे तौर पर जिला प्रशासन को जिम्मेवार ठहराया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक पदाधिकारी की अकर्मण्यता से इस प्रकार की घटना घटित हुई। नीरपुर में डीपीएस के डायरेक्टर की हत्या पीट-पीट कर पुलिस के समक्ष कर दी गई। इस हत्या ने मानवता को झकझोर दिया। उन्होंने कहा कि मलमास मेला हित के लिए संघर्षशील रहे चकपर निवासी स्व.अवधेश सिंह की हत्या से पूरा समाज शर्मसार हुआ है। श्री सिंह ने अफसोस जताते हुए कहा कि जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार घर-घर दस्तक अभियान के तहत लोगों का हालचाल व सुझाव ले रहे हैं। मगर उनके गृह जिला के चकपर व नीरपुर में हुई घटना से पीड़ित परिजनों की सुध लेने का ख्याल मन में भी नहीं आया। उन्होंने सीधे नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या वे अनभिज्ञ हैं। कम से कम उन्हें आकर यहां फैली अराजक स्थिति पर नियंत्रण के उपाय ढूंढने चाहिए थे। उन्होंने सीएम से स्व.अवधेश सिंह के परिजनों को विशेष सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। उन्होंने इस घटना में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर रालोसपा के प्रदेश महासचिव कन्हैया सिंह, प्रवक्ता राजकुमार शर्मा, प्रदेश सचिव नीतीश कुमार, जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद कुशवाहा, अखिलेश कुमार, राजाराम सिंह, अजीत सिंह सहित आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.