मछली मारने ले गोलीबारी
संवाद सहयोगी, हिलसा (नालंदा) : हिलसा शहर के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर तालाब में मछली मारने के सवाल पर शनि
संवाद सहयोगी, हिलसा (नालंदा) : हिलसा शहर के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर तालाब में मछली मारने के सवाल पर शनिवार को देर रात मे दहशत फैलाने को लेकर जमकर गोलीबारी किया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची। विदित हो कि हिलसा शहर के सूर्य मंदिर तालाब में मछुआरों के द्वारा महाजाल से मछली निकाला जा रहा था। तभी अज्ञात बदमाशों ने शनिवार को देर रात फायरिंग कर मोहल्ले में दहशत फैला दिया। गोलीबारी करने के बाद बदमाशों ने ठेकेदार को मछली न मारने की नसीहत दिया और गाली-गलौज करते चला गए। गोलीबारी की सूचना पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष मदन प्रसाद सिंह, दारेगा सूर्य भूषण प्रसाद यादव समेत कई पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि दो मछुआरों के बीच पुरानी विवाद चला आ रहा है। संभवत: उक्त लोगों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया हो। उधर गोलीबारी होने से मोहल्ले मे भय का माहौल बना हुआ है।