Move to Jagran APP

नहीं चालू हुआ रोपवे, हड़ताल पर डटे रहे कर्मी

संवाद सहयोगी, राजगीर (नालंदा) : बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले राजगीर आकाशीय

By Edited By: Published: Wed, 20 May 2015 06:05 PM (IST)Updated: Wed, 20 May 2015 06:05 PM (IST)
नहीं चालू हुआ रोपवे, हड़ताल पर डटे रहे कर्मी

संवाद सहयोगी, राजगीर (नालंदा) : बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले राजगीर आकाशीय रज्जू मार्ग के कर्मी व होटल तथागत के कर्मी लोग बुधवार को भी हड़ताल पर अडे़ रहे। जिसके परिणामस्वरूप रोपवे का संचालन मंगलवार की तरह बुधवार को भी बंद रहा। रोपवे बंद होने के कारण देश व विदेश के पर्यटकों को रोपवे के बिना आनंद लिये लौटना पड़ रहा है।

loksabha election banner

बताते चलें कि हड़ताल पर गये कर्मी लोग भी पर्यटन विकास निगम के तहत कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार संघ के निर्णय पर सूबे के सभी जगह पर पर्यटन विकास निगम के कर्मी लोग मंगलवार से माग पूरी नहीं होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं। ये लोग अपने मागों को पूरी नहीं होने तक अपना हड़ताल जारी रखने की बातें कही।

-----------------

हर दिन विभाग को हो रहा 30-35 हजार का नुकसान

इतना ही नहीं सरकार व विभाग को 30 से 35 हजार रुपया प्रतिदिन नुकसान हो रहा है। इसके अलावे कर्मियों की हड़ताल पर रहने के कारण रोपवे परिसर में गंदगिया फैलने लगी है। क्योंकि रोपवे परिसर में यही कर्म सफाई का भी काम करते हैं। पिछले तीनों से कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के वजह से काफी परेशानी हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.