Move to Jagran APP

हड़ताल पर गए पर्यटन कर्मी, रोपवे बंद

संवाद सहयोगी, राजगीर (नालंदा) : बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले राजगीर आकाशीय

By Edited By: Published: Tue, 19 May 2015 07:00 PM (IST)Updated: Tue, 19 May 2015 07:00 PM (IST)
हड़ताल पर गए पर्यटन कर्मी, रोपवे बंद

संवाद सहयोगी, राजगीर (नालंदा) : बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले राजगीर आकाशीय रज्जू मार्ग के कर्मी व होटल तथागत के कर्मी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। जिसके परिणामस्वरूप रोपवे का संचालन मंगलवार से बंद हो गया है। रोपवे बंद होने के कारण देश व विदेश के पर्यटकों को रोपवे पर बिना चढ़े लौटना पड़ रहा है। इतना ही नहीं इन दिनों 5 से 6 सौ टिकट प्रतिदिन कट रहा था। यानी 30 से 35 हजार रुपये प्रतिदिन पर्यटक विभाग को आय हो रहा था। बताते चलें कि हड़ताल पर गए कर्मी पर्यटन विकास निगम के तहत कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार संघ के निर्णय पर सूबे के सभी जगह पर पर्यटन विकास निगम के कर्मी लोग मंगलवार से माग पूरी नहीं होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गउ हैं। संघ की तीन माग शामिल है। जिन माग में निगम में वर्षों से कार्यरत दैनिक, अभिश्रव, संविदा कर्मियों की सेवा को निगम विभिन्न रिक्त पदों के विरुद्ध नियमित करें। यहां बताना जरूरी है कि कर्मचारियों ने बताया 8 मई से काला बिल्ला लगाकर काम कर रहते थे। लेकिन जब माग पर अमल नहीं किया गया, कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.