पोल गाड़ने से मना करने पर परिवार की पिटाई
संवाद सूत्र, गिरियक (नालंदा) : सहायक थाना पावापुरी क्षेत्र के बकरा गांव में सोमवार के रात एक ही परिव
संवाद सूत्र, गिरियक (नालंदा) : सहायक थाना पावापुरी क्षेत्र के बकरा गांव में सोमवार के रात एक ही परिवार के घर के मुखिया, पुत्र एवं पुत्रवधू की जमकर पिटाई कर डाला। झगड़े का विवाद बिजली पोल गाड़ने को लेकर बहस बताया जाता है। इस संबंध में गिरियक थाना में तीन लोगों के विरुद्ध मामले दर्ज कराया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मुमताज अंसारी अपने घर के पास बैठा था तभी गांव के ही युवक जावेद कुंजड़ा उर्फ हिप्पी एवं उसकी मां के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। मना करने पर जावेद ने लाठी से मुमताज की पिटाई कर दी। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। इस दौरान पुत्र शाहिद एवं बहू बचाने आई तो दोनों को भी पीट-पीटकर घायल कर दिया। इस घटना की सूचना स्थानीय थाना पावापुरी को दिया गया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए बिहारशरीफ ले जाया गया। इधर सदर अस्पताल में भर्ती बिना प्राथमिकी दर्ज कराए इलाज करने से इंकार कर देने पर पुन: सभी घायलों को गिरियक थाना लाया गया। थानाध्यक्ष महेश कुमार ने मामले दर्ज कर सभी घायलों को गिरियक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दोनों ओर से दर्ज कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।