Move to Jagran APP

न्याय के साथ विकास करने वाली पार्टी है कांग्रेस : रामचन्द्र भारती

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : जिला कांग्रेस कार्यालय धनेश्वर घाट स्थित राजेन्द्र आश्रम में मंगलवार को

By Edited By: Published: Tue, 05 May 2015 06:45 PM (IST)Updated: Tue, 05 May 2015 06:45 PM (IST)

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : जिला कांग्रेस कार्यालय धनेश्वर घाट स्थित राजेन्द्र आश्रम में मंगलवार को जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने की। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह नालंदा कांग्रेस के प्रभारी रामचन्द्र भारती, प्रदेश महासचिव जय प्रकाश चौधरी, प्रदेश सचिव कुंतल कृष्ण, संजीव सिंह, प्रदेश संगठन सचिव अनिमेष हर्षव‌र्द्धन ने उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बेहतर कार्यशैली के मूलमंत्र दिए। बैठक को संबोधित करते हुए रामचन्द्र भारती ने कहाकि कांग्रेस देश की सबसे बड़ी पार्टी है। यह पार्टी न्याय के साथ विकास करने वाली पार्टी के रूप में शुरू से ही काम किया है। इस पार्टी ने हमेशा ही देशहित में जनहित में आम जनता, किसान, मजदूर आदि की विकास की बात करती है। उन्होंने नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहाकि आज वे अपने वायदे से मुकर रहे हैं। उन्हें देश की चिंता नहीं बल्कि चंद उद्योगपतियों के हित की बात कर रहे हैं। बैठक में होने वाली विधान सभा चुनाव के लिए भी आगे की रणनीति पर विशेष रूप से चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक टिप्स दिए गए। जय प्रकाश चौधरी ने कहाकि अब कार्यकर्ताओं को पूरी लगन से आने वाली विधान सभा में जुट जाना है। जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहाकि कार्यकर्ताओं को अपने अभियान में जुट जाना चाहिए। आने वाले दिनों में पार्टी निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही उचित सम्मान देगी। इससे पहले कांग्रेस कमेटी की ओर से युवा कांग्रेस नालंदा लोकसभा के नवनिर्वाचित कार्यकारी अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ बबलू सिंह,उपाध्यक्ष रामनंदन दयाल का अभिनंदन समारोह किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। बैठक का संचालन पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष संजीत कुमार, अरुण कुमार सिह, शिव कुमार यादव, कृष्णा रविदास, अनुज कुमार, कैप्टन शाहिद, अनवर हमराज, हैदर आलम, राजीव कुमार मुन्ना, धर्मेन्द्र कुमार, संजय सिन्हा, नवीन सिंह, नरेश यादव, अजीत सावर, रणविजय सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.