मिलन समारोह में सैकड़ों लोगों ने लिया भाग
संवाद सहयोगी, राजगीर (नालंदा) : रविवार को बिहारशरीफ में आयोजित मिलन समारोह को सफल बनाने के लिये राजग
संवाद सहयोगी, राजगीर (नालंदा) : रविवार को बिहारशरीफ में आयोजित मिलन समारोह को सफल बनाने के लिये राजगीर से युवा नेता विकास कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में दर्जनों वाहन से करीब सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेने पहुंचे। इस मौके पर चंदन कुमार कुशवाहा, कृष्णमुरारी, रामानंद सागर, ओमप्रकाश कुशवाहा, चन्द्रिका प्रसाद, जितेन्द्र कुमार, देवेन्द्र सिंह, मनीष कुमार, भोला दागी, राजू कुमार दागी, संजय यादव, सोहन यादव, कृष्णराम राजवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस मौके पर विकास कुमार कुशवाहा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जो देश में विकास हुआ वह काबिले तारीफ है। प्रधानमंत्री की कुशल शासन को देखकर विधायक डा. सुनील कुमार ने भाजपा में जो शामिल होने का फैसला किए हैं।