जाति के नाम पर अब नहीं चलेगी राजनीति : नंदकिशोर
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : प्रतिपक्ष के नेता नंद किशोर यादव ने कहा कि जाति के नाम पर अब बिहार में
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : प्रतिपक्ष के नेता नंद किशोर यादव ने कहा कि जाति के नाम पर अब बिहार में राजनीति नहीं चलेगी। अब यहां की जनता को मूर्ख नहीं बनाय जा सकता। उन्होंने भाजपा मिलन समारोह में हजारों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को रोकने के लिए वर्तमान सरकार ने जंगलराज के लालू से मिलकर गठबंधन किया है। लेकिन उनका यह दाव कोई काम आने वाला नहीं है।
नीतीश ने अपने स्वार्थ के लिए भाजपा को अलग कर दिया। आज फिर से उसी स्वार्थ के लिए लालू से हाथ मिला लिया। वहीं लालू जिनके खिलाफ हमलोगों ने गठबंधन कर जंगलराज से छुटकारा दिलाया था। आज उनके इशारे पर फिर से बिहार को जंगलराज-2 में परिवर्तित करना चाह रहे हैं। लेकिन भाजपा बिहार के साथ अन्याय नहीं होने देगा। उन्होंने उपस्थित लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आप ने हर दल को मौका दिया है एक मौका भाजपा को भी दें। मैं वादा करता हूं कि आने वाले पांच साल में विकास की जो धारा बहेगी उसे देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोस चुनाव में भाजपा को पैजामा पहनाने का काम किया है। अब बिहार के लिए कुर्ता भी पहना दें। देखिए बिहार कहां से कहां पहुंच जाती है।