नालंदा की धरती से होगा विस चुनाव का शंखनाद
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : कार्यकर्ताओं व आम लोगों से खचाखच भरे सोगरा स्कूल के मैदान को देख भाजपा
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : कार्यकर्ताओं व आम लोगों से खचाखच भरे सोगरा स्कूल के मैदान को देख भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंडल पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में एक साथ सैकड़ों लोगों के भाजपा में आने से यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार के लोग बदलाव चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि आज 19 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी के लिए ऐतिहासिक दिन है। क्योंकि आज के दिन में भाजपा के दस करोड़ लोगों ने सदस्यता ग्रहण की है। इतने बड़े पैमाने पर सदस्यता ग्रहण करने वाली एकमात्र पार्टी भाजपा बन गई है। उन्होंने कहा कि आज के दिन को इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में समाहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नालंदा के लोगों ने पिछले लोस चुनाव में एनडीए गठबंधन को वोट देकर दिखा दिया कि यहां के लोग परिर्वतन चाहते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश को समझ जाना चाहिए कि जब उनके घर में ही जनता ने उन्हें दुत्कार दिया तो फिर पूरे बिहार में उन्हें कौन गले लगाएगा। उन्होंने कहा कि नीतीश तब तक काबिल थे जब वे भाजपा के साथ थे। भाजपा के साथ छोड़ते ही उनकी सारी काबिलियत खत्म हो गई। वर्तमान सरकार में आज चारों ओर अंधकार ही अंधकार है। मिलन समारोह में अविनाश मुखिया, कौशलेन्द्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया, प्रवेन्द्र इंटर प्राइजेज के अरविन्द कुमार, सुधीर कुमार, अमरकांत भारती, सुनील कुमार सिंह, चन्द्रकांता सिन्हा, अनिरूद्ध कुमार, विश्वनाथ भगत, नवीन केशरी, पूर्व विधायक अनिल कुमार, हेमलता, ¨रकी कुमारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।