भूमि विवाद में अंधाधुंध फायरिंग
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : सारे थाना क्षेत्र के पिपरापुल जियर गांव में सोमवार की सुबह दो गुटों के
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : सारे थाना क्षेत्र के पिपरापुल जियर गांव में सोमवार की सुबह दो गुटों के बीच हुई अंधाधुंध फायरिंग से पूरा इलाका दहल गया। गोलीबारी की शिकार गांव की दो महिला गायत्री देवी (50) और उसकी ननद प्रमिला देवी (45) हो गई। दोनों शौच के लिए घर से निकली थी, उसी दौरान उन्हें गोली लग गई। गोली गायत्री देवी की गर्दन और प्रमिला देवी के दांए हाथ में लगी है। जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। गांव में हो रही गोलीबारी से ग्रामीण दहशत में है।
गांव के साधु यादव और सुभाष यादव के बीच वर्षो से जमीनी विवाद चला आ रहा था। उसी रंजिश में सुभाष यादव ने अपने अन्य सहयोगियों को गांव में बुलाकर गोलीबारी शुरू कर दी। एक पक्ष की ओर से फायरिंग होने पर दूसरा पक्ष भी हवाई फायरिंग करने लगा। ग्रामीणों की मानें तो एक दर्जन चक्र से अधिक फायरिंग दोनों पक्षों की ओर से की गई है। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि चार अज्ञात समेत आठ लोगों को आरोपित कर मामला दर्ज किया गया है। मौके से किसी कि गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।