Move to Jagran APP

केन्द्र की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों, भूमि अधिग्रहण बिल, मनरेगा के राशि म

By Edited By: Published: Mon, 30 Mar 2015 06:48 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:48 PM (IST)
केन्द्र की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों, भूमि अधिग्रहण बिल, मनरेगा के राशि में कटौती आदि को लेकर सोमवार को स्थानीय अस्पताल मोड पर कांग्रेसियों ने धरना दिया। जिसकी अध्यक्षता बिहारशरीफ प्रखंड अध्यक्ष अजय पासवान ने की। धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि सत्ता में आने के पहले नरेन्द्र मोदी भारतीय आवाम के सामने लंबे-लंबे दावें किए थे। लेकिन सत्ता में आते ही अपने वादे के उलट कार्य करना शुरू कर दिए। किसानों को भूमिहीन बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण पर जोर दे रहे हैं। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह नालंदा प्रभारी नागेन्द्र कुमार विकल ने कहा कि मोदी सरकार के जितने नीति हैं उससे उद्योगपतियों को लाभ पहुंचेगा। उद्योग लगाने के लिए भूमि अधिग्रहण से गांव तो समाप्त हो ही जाएगा। गेहूं-धान जैसे खाद्यान्न पैदा करने वाले जमीन की कमी हो जाएगी। धरना को अजित कुमार, संजय महराज, शिवकुमार यादव, अनुज कुमार, ताराचंद मेहता, कृष्णा दास, राजकुमार पासवान, नन्दू पासवान, बच्चन सिंह चन्द्रवंशी, रणविजय सिंह तथा अरुण कुमार सिंह आदि कांग्रेसी नेता ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.