आज कांग्रेस चलाएगा धरना व जन हस्ताक्षर अभियान
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : जिले के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने आह्वान
By Edited By: Published: Mon, 30 Mar 2015 01:12 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 01:12 AM (IST)
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : जिले के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने आह्वान किया कि सोमवार को पार्टी द्वारा प्रस्तावित प्रखंड मुख्यालय पर धरना को सफल बनाए। वहीं उन्होंने धरना के साथ जन हस्ताक्षर अभियान को भी सफल बनाने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव-गांव का भ्रमणकर केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों से आवाम में अवगत कराए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि जन हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने के लिए अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र कुमार विकल को नालंदा का प्रभारी मनोनीत किया गया है। विकल ही जन हस्ताक्षर अभियान की मानिटरिंग करेंगे। उनके दिशा-निर्देश में अभियान को सफल बनाना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें