शौच करने गए युवक को मारी गोली
संवाद सूत्र, नूरसराय(नालंदा) : नूरसराय थाना क्षेत्र के कैथोली गांव में शुक्रवार की देर शाम शौच करने
संवाद सूत्र, नूरसराय(नालंदा) : नूरसराय थाना क्षेत्र के कैथोली गांव में शुक्रवार की देर शाम शौच करने जा रहे एक युवक को गोली मार कर जख्मी कर दिया। घायल युवक शैलेश कुमार का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। इस बाबत उसने थाने में दो लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में उसने उल्लेख किया है कि वे शाम में करीब सात बजे घर से निकल कर खंधा में शौच के लिए जा रहा था। तभी पूर्व से घात लगाए भूषण मिस्त्री व बबलू कुमार ने गोली मार दी। गोली शैलेश के बांए पैर में लगी है। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। शोर-शराबा के बाद ग्रामीणों के जुटने पर हमलावर फरार हो गया। नूरसराय थानाध्यक्ष मो. सुजाउद्दीन ने बताया कि गांव में मंदिर में चंदा का तीन हजार रुपया शैलेश के पास बकाया था जिसे देने में वह आनाकानी कर रहा था। इसी बात को लेकर घटना को अंजाम दिया गया। वैसे युवक मामूली रूप से घायल हुआ है। खतरे की कोई बात नहीं है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।