पार्क की सैर के साथ मुफ्त में करें जिम से व्यायाम
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : नगर निगम अन्तर्गत शहर के दो पार्क में सैर के साथ व्यायाम करने की व्यवस्
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : नगर निगम अन्तर्गत शहर के दो पार्क में सैर के साथ व्यायाम करने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए दोनों पार्क में ओपन जिम का निर्माण कार्य आखिरी पड़ाव पर है। इस संबंध में नगर आयुक्त डा. त्यागराजन एसएम ने बताया कि दिल्ली के अलावा बड़े शहरों के पार्को में ओपन जिम की व्यवस्था रहता है।
पार्क में घुमने आने वाले खरीयाली के बीच खुले आसमान के नीचे ओपन जिम से व्यायाम करते हैं। इसी तर्ज पर निगम क्षेत्र के अनुग्रह नरायण तथा सुभाष पार्क में ओपन जिम की व्यवस्था की जा रही है। जिम में व्यायाम करने के यंत्र फिक्स रहेंगे। इसका इस्तेमाल हर कोई कर सकता है। इसके लिए अलग से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। लेकिन पहले से चले आ रहे पार्क का प्रवेश शुल्क देना अनिवार्य रहेगा। नगर आयुक्त ने बताया कि यह व्यवस्था करने के पीछे उनका मानना था कि अपने व्यस्त समय का सदुपयोग एक साथ कर लेंगे। समय के अभाव में और जीम के भारे-भरकम चार्ज के कारण मध्यम तथा निम्न वर्गीय लोग जिम में जाकर व्यायाम नहीं कर पाते थे। जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था।