प्रखंड कार्यालय में स्वच्छता का नामों निशान नहीं
संवाद सूत्र, थरथरी (नालंदा) : पूरे भारत वर्ष में जहां स्वच्छ भारत मिशन की धूम मची है। वहीं इस प्रखंड
संवाद सूत्र, थरथरी (नालंदा) : पूरे भारत वर्ष में जहां स्वच्छ भारत मिशन की धूम मची है। वहीं इस प्रखंड में स्थिति इसके विपरीत है। गंदगी की जीवंत तस्वीर थरथरी प्रखंड कार्यालय में देखी जा सकती है। प्रखंड में सफाई की पूरी जिम्मेवारी पंचायत व प्रशासन की है। लेकिन प्रशासन गंदगी से बेखबर निर्मलता का राग अलाप रहा है। प्रखंड कार्यालय के अहाते में कीचड़ व जल-जमाव सफाई के वास्तविक सच को दिखा रहा है। महीनों से लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। लेकिन विभाग को इसकी परवाह नहीं है। जल-जमाव एवं कीचड़ के विस्तार की खास वजह व्यवसायिक गतिविधियां है। जिस पर आज तक अंकुश नहीं लगाया जा सका है। वे अपने ढंग से नालियों में कचड़े फेकते हैं। प्रतिदिन यहां सैकड़ों लोग आते-जाते हैं और फिसलते भी रहते हैं। बावजूद इस समस्या का निदान न तो प्रखंड कार्यालय स्तर से किये जा रहे हैं और न ही पंचायत स्तर पर।