खुदाई में पत्थर मिलने से आसपास में कौतूहल
संवाद सूत्र, नूरसराय (नालंदा): स्थानीय प्रखंड के नारी किशुन गांव में शुक्रवार को विजय सिंह के खेत मे
संवाद सूत्र, नूरसराय (नालंदा): स्थानीय प्रखंड के नारी किशुन गांव में शुक्रवार को विजय सिंह के खेत में पीपल की पेड़ की कटाई के दौरान पेड़ की खोह में तीन पत्थर निकलने से गांव एवं आसपास के गांव में कौतूहल का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों ने पीपल की पेड़ काटना बंद कर दिया। भक्ति भाव से पूजा पाठ में ग्रामीण महिलाओं जुटे हुए हैं। ग्रामीणों इन्हें भगवान बह्मा, विष्णु,महेश मान रहे हैं। कुछ लोग पैसे का चढ़ावा चढ़ा रहे हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर बनाया जायेगा। ग्रामीण रामप्रवेश सिंह ने जागरण को बताया कि पीपल की पेड़ की तीन दिनों से कटाई चल रही थी। आधा से ज्यादा पेड़ कटा तो पेड़ में खोल निकला जिसमें दो छोटे छोटे एवं एक बड़ा उजला रंग का पत्थर निकला, जिसे लोग आश्चर्य चकित कर रहे हैं। यह खबर आसपास के गांव में आग की तरह फैलने से आसपास के ग्रामीणों एक झलक पाने को लेकर महिलाओं व बच्चों का हुजूम उमड़ पड़ा और वहीं कुछ लोग इसे अंधविश्वास मान रहे हैं।