Move to Jagran APP

स्वतंत्रता सेनानी के निधन पर शोक की लहर

संवाद सूत्र, इसलामपुर(नालन्दा) : इसलामपुर प्रखंड के बड़ी पैठाना गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी जमुना प

By Edited By: Published: Sat, 24 Jan 2015 01:10 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jan 2015 01:10 AM (IST)

संवाद सूत्र, इसलामपुर(नालन्दा) : इसलामपुर प्रखंड के बड़ी पैठाना गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी जमुना प्रसाद का गुरुवार को आकस्मिक निधन पर प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गयी। इनके निधन की खबर सुनते ही इनके घर पर समाज के बुद्धिजीवियों के अलावे जनप्रतिनिधियों एवं शुभेच्छुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां बता दें कि जमुना प्रसाद जी का जन्म 1910 ई. में हुआ था। ये शुरू से ही आजादी की लड़ाई में सक्रिय रहे। खास कर जेपी आन्दोलन में इन्होंने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। इतना ही नहीं ये कई बार जेल भी गये। जिला पार्षद रीतेश गांधी इनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि इसलामपुर ने एक सेनानी को खो दिया है। जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। इधर शोक व्यक्त करने वालों में स्थानीय विधायक राजीव रंजन, विधान पार्षद राजू यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद, रामप्यारे प्रसाद सहित अन्य शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.