वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद सहयोगी, राजगीर (नालंदा) : इन्डो होक्के में रविवार को आल सेटस स्कूल के बच्चों ने भारत में प्रजा
संवाद सहयोगी, राजगीर (नालंदा) : इन्डो होक्के में रविवार को आल सेटस स्कूल के बच्चों ने भारत में प्रजातंत्र क्यों विषय पर हुए वाद-विवाद प्रतियोगिता में अपनी लाजिक से सबों को प्रभावित किया। इसमें रानी राय ने प्रथम रिया राज ने द्वितीय और प्रभात कुमार ने तीसरा स्थान पाया। इस विषय पर बच्चों के तीखी नोंक झोंक बहस के सबो को प्रभावित किया। एक गुट प्रजातंत्र के पक्ष की बातों को रख रहा था। तो दूसरा प्रजातंत्र के विरोध में। आल सेट्स स्कूल की रोटरी के द्वारा गठित इंटरेक्ट क्लब द्वारा इस वाद विवाद प्रतियोगिता के दौरान तान्या सिंह ने कहा कि प्रजातंत्र में परिवारवाद बढ़ रहा है जो प्रजातंत्र के लिए ठीक नहीं है। रानी राय ने कहा कि परिवारवाद को जनता पसंद कर रही है। यह जनता के उपर निर्भर है। रिया दूबे ने जोरदार तरीके से भारत में अच्छे दिन आनी की बात को रखा। प्रभात कुमार, आदर्श, नीरज,रानी दिव्यांका व अन्य छात्रों ने भी देश में व्याप्त भ्रष्टाचार व गरीबी और प्रजातंत्र को खोखली करने वाली बातों को रखा। छात्रों के बीच हुए वाद विवाद से वहां पर निर्णायक की भूमिका में बैठे पंचायती राज पदाधिकारी डा. राम निरंजन सिंह व रोटेरियन राजेश रंजन के साथ मौजूद सभी लोगों को खूब प्रभावित किया। डा. राम निरंजन सिंह ने कहा कि प्रजातंत्र जैसे ज्वलंत मुद्दे पर छात्रों ने जिस तरह से अपनी लाजिक दी वह काबिले तारीफ है। आफ सेंट्स स्कूल के प्राचार्य रोटेरियन राजेश नंदन ने बताया कि रोटरी क्लब राजगीर के द्वारा 12 से 17 वर्ष के बच्चों के बीच स्कूल वाइज इंटरेक्ट क्लब का गठन किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्रों को पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर कैलाश नाथ झा, राजेश रंजन, संजय सिंह, डा. बिमलेन्द्र कुमार सिन्हा, सुधीर उपाध्याय, राजेश नंदन, रामकृष्णा प्रसाद, प्रदुमण कुमार, शिवनंदन प्रसाद, गिरिराज पांडेय, राजेश रंजन, धर्मेन्द्र महतो, केडी प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।