रामगढ़ के ज्वेलरी दुकान में हुई लूटपाट का तार नालंदा से जुड़ा
संवाद सूत्र, चंडी : झारखंड राज्य के रामगढ़ जिला अन्तर्गत एक ज्वेलरी दुकान से से गत दिनों हुई लूटपाट
संवाद सूत्र, चंडी : झारखंड राज्य के रामगढ़ जिला अन्तर्गत एक ज्वेलरी दुकान से से गत दिनों हुई लूटपाट का तार नालंदा जिले से जुड़ा है। झारखंड पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर बुधवार को चंडी थाना क्षेत्र के लालगंज गांव से एक आरोपी विशेष पासवान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नूरसराय के गनपुरा गांव का रहने वाला है। कुछ दिन पहले चंडी में आकर किराये के मकान में रह रहा था। झारखंड पुलिस ने बताया कि पूछताछ के क्रम में कई चौंकाने वाली रहस्य सामने आया है। गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर थरथरी सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान चोरी के कुछ सामान भी बरामद किए जाने की बात सामने आई है। लेकिन इस संदर्भ में पुलिस अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। बताया जाता रहा है अगले दिन पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की संभावना है।