ससुराल से गिरफ्तार हुआ पत्नी का हत्यारा
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : दीपनगर थाना पुलिस ने शीला मर्डर मिस्ट्री कांड का उदभेदन कर लिया है। इस
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : दीपनगर थाना पुलिस ने शीला मर्डर मिस्ट्री कांड का उदभेदन कर लिया है। इस कांड के 5वें आरोपी को पुलिस ने शनिवार की रात्रि उसके ससुराल नवादा के रोह से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मेधनगर गांव निवासी पिंटू महतो बताया जाता है। मर्डर मिस्ट्री का खुलासा करते हुए थानाध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि साली के ब्याह रचाने के चक्कर में पिंटू महतो ने सुपरी किलर से अपनी पत्नी की हत्या करायी थी। हत्या के बाद साली सलोनी से शादी रचा आरोपी रह रहा था। उन्होंने बताया कि शीला की हत्या सुनियोजित तरीके से 10 जुलाई 2013 को कुंडलपुर रोड में हुई थी। आरोपी अपनी पत्नी को लेकर स्कॉरपियों गाड़ी से लेकर नालंदा से लौट रहा था उसी दौरान पूर्व घात लगाये किलरों ने गाड़ी पर फायरिंग कर शीला देवी को गोली मार दी थी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी थी। इस कांड में 4 आरोपियों को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है।