Move to Jagran APP

महाराज का जन्मोत्सव सह निर्वाण महोत्सव शुरू

संवाद सूत्र, राजगीर (नालंदा) : स्थानीय कैलाश आश्रम के सतसंग भवन में ब्रह्मालीन कैलाश दशम पीठाधीश्वर

By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 10:01 AM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 10:01 AM (IST)
महाराज का जन्मोत्सव सह निर्वाण महोत्सव शुरू

संवाद सूत्र, राजगीर (नालंदा) : स्थानीय कैलाश आश्रम के सतसंग भवन में ब्रह्मालीन कैलाश दशम पीठाधीश्वर अनंत श्रीमद् स्वामी विद्यानंद गिरि जी महाराज का जन्मोत्सव सह सप्तम निर्वाण महोत्सव शनिवार से धार्मिक वातावरण के बीच शुरू हो गया। यह धार्मिक कार्यक्रम श्री स्वामी राम भारती मां के सानिध्य में किया जा रहा है। यह धार्मिक महोत्सव 26 नवम्बर तक चलेगा। इस बीच विभिन्न तरह की धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। शनिवार को प्रथम दिन सुबह में गुरूदेव की पूजा, आरती, शान्ति मंत्र पाठ एवं सुन्दर काड का पाठ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इसके बाद साधु-संतों के अलावा भंडारा का भी आयोजन किया गया। आश्रम के प्रबंधक ब्रह्मचारी बालानंद जी महाराज ने बताया कि मत्स्वायी विद्यानंद गिरि जी महाराज का जन्म अगहन(मार्ग शीर्ष) माह के अमावस्या के दिन हुआ था तथा इनका निर्वाण अगहन माह (मार्ग शीर्ष शुक्ल चौथ) 2007 को हुआ था। उन्होंने कहा महाराज जी के जन्म व निर्वाण के पावन अवसर पर इस तरह धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस पावन अवसर पर भारत साधु समाज के उपाध्यक्ष शुकदेव मुनी जी महाराज, स्वामी उदयगिरि जी महाराज, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्ति शिक्षक डा.जयनंदन पांडेय, पंडा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष वृजनंदन पांडेय, रामपदारथ कश्यप, चन्द्रशेखर प्रसाद, कैलास सिंह, कामता प्रसाद के अलावा कई लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.