Move to Jagran APP

बिहार सरकार में विकास की गति अवरुद्ध : नागेन्द्र

संवाद सहयोगी, राजगीर (नालंदा) : विकास का सपना दिखाने वाली बिहार सरकार में विकास की गति पूरी तरह से

By Edited By: Published: Sun, 16 Nov 2014 01:03 AM (IST)Updated: Sun, 16 Nov 2014 01:03 AM (IST)
बिहार सरकार में विकास की गति अवरुद्ध : नागेन्द्र

संवाद सहयोगी, राजगीर (नालंदा) : विकास का सपना दिखाने वाली बिहार सरकार में विकास की गति पूरी तरह से रुक गयी है।जब तक भाजपा के बैनर तले जदयू ने कार्य किया तब तक बिहार राज्य में चहुंमुखी विकास हुआ परन्तु भाजपा से अलग होने के बाद जदयू ने अपना सम्मान खो दिया। वह बिहार में पुन: जंगल राज्य कायम करना चाहती है, पर उनका सपना भाजपा साकार होने नहीं देगी।

loksabha election banner

उक्त बातें भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री नागेन्द्र प्रसाद ने शनिवार को राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन हाल परिसर में भाजपा अतिपिछड़ा मंच के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत को लूटा है। भारत में भ्रष्टाचार कांग्रेस की ही उपज है। भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए प्रधानमंत्री कटिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत का नाम रोशन किया है। आज पूरा विश्व भारत की प्रगति,समृद्धि व शांति के आगे नतमस्तक है। केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद मंहगाई व भ्रष्टाचार में कमी आई है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य पूरे विश्व में भारत को नम्बर वन के पायदान पर लाना है।

केन्द्र में जब अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में सरकार बनी थी। उस समय भी भारत का नाम विश्व पटल पर उभरने लगा था। भारत ने आज अपनी शक्ति का एहसास अमेरिका को करा दिया है। उन्होंने बिहार में विस चुनाव में भाजपा की अपार जीत के लिए कार्यकर्ताओं को तत्काल सक्रिय होने का आह्वान किया।

इस मौके पर भाजपा अतिपिछड़ा मंच के प्रदेश अध्यक्ष डा.प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी, सासद नित्यानंद राय, प्रदेश मंत्री नीलम साहनी, विधान पार्षद प्रमोद कुमार, प्रदेश महामंत्री मोहन दास गुप्ता, नगर पंचायत राजगीर के मुख्यपार्षद शकुंलता देवी, नंदु सिंह, मणिकात आजाद, भाजपा के जिलाध्यक्ष ई. रविशकर प्रसाद सिंह, सकलदेव वात्सायन, श्रवण कुमार सिंह, संपति कुमार, श्यामकिशेार भारती, चन्द्रप्रकाश, संयुक्ता कुमारी, शीला सिन्हा, ललन शर्मा, उमेश ताती, राजकुमार चन्द्रवंशी, उपेन्द्र राजवंशी, डा. सुखनारायण गुप्ता, भाजपा अतिपिछड़ा मंच के जिला अध्यक्ष सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिपिछड़ा मंच प्रदेश व जिला के कई पदाधिकारियों ने शिरकत की। शिविर में भाजपा नेता श्यामबाबू गुप्ता के आकस्मिक मौत पर एक मिनट का मौन रखा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.