कीड़ा युक्त बीज के विरोध में उतरे किसान
संवाद सूत्र, चंडी (नालंदा) : सरकार द्वारा किसानों का स्तर उठाने के लिए रबी महोत्सव का आयोजन किया जा
संवाद सूत्र, चंडी (नालंदा) : सरकार द्वारा किसानों का स्तर उठाने के लिए रबी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही इस महोत्सव के द्वारा अच्छी उपज के लिए किसानों को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। वही कृषि विभाग के लाल फीताशाही अधिकारी किसानों की मेहनत और लगन से खिलवाड़ करने से नहीं चूक रहे। मामला चंडी प्रखंड के कृषि कार्यालय का है। जहां किसानों को अनुदानित दर पर मक्का के बीझे व कीड़ा युक्त बीजों दिये जा रहे हैं। अधिकारियों के इस कार्य से झल्लाये किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्राम कुकहरिया के रामईश्वर प्रसाद रूखाई के रामानन्द प्रसाद अमरौरा के रामचन्द्र प्रसाद ने कहा कि सरकार द्वारा अनुदानित दर पर मिला बीज वाकई किसानों के साथ किया गया एक भद्दा मजाक है। किसानों ने कहा कि खेती करने के लिए मक्का के साथ जो दवा मिल रही है वह कोई काम योग्य नहीं है। खुले मार्केट में उसकी कीमत 50 से 100 रुपया है जबकि सरकार द्वारा प्रति किसान को मक्का और दवा के लिए 3000 रुपया निर्धारित किये गये। किसानों की इस लूट में अधिकृत दुकानदार एवं जिला कृषि विभाग के कई पदाधिकारी संलिप्त है। इस हालत में सरकार के मंसूबे पर पानी फिरना लाजमी है। चंडी प्रखंड के नाराज किसानों ने इस बात एवं इस प्राक्कलन को वरीय पदाधिकारी से जाच करने के लिये हो-हल्ला भी मचाया।
क्या कहते है अधिकारी
इस संबंध प्रखंड कृषि पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि खराब बीज होने की शिकायत पर किसानों को सरकार द्वारा अनुदानित दर पर मिले बीज की जाच की गई तथा मामला सही पाया गया। अधिकृत दुकानदारों से मक्का के बीज लेना बंद करवा दिया गया है। संलिप्त लोगों पर उचित कार्रवाई की जायेगी।