गंदगी से निजात दिलाने को लोजपा ने ली शपथ
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : स्थानीय बाबा मणिराम के अखाड़ा पर शुक्रवार को लोजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : स्थानीय बाबा मणिराम के अखाड़ा पर शुक्रवार को लोजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर अपने पास-पड़ोस को साफ रखने का भी संकल्प लिया। स्वच्छता अभियान का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजू पासवान ने की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि गंदगी जिले में ही नहीं राज्य क्या पूरे देश में फैली है जो पर्यावरण को प्रभावित कर रहा है। हमे इस गंदगी से छुटकारा दिलाना होगा। पहले हम अपने घर को साफ करेंगे उसके बाद आस-पड़ोस के घरों से निकले कचरे को उचित जगह ठिकाने लगाएंगे। हमे स्वच्छता अभियान को सफल बनाना होगा। ताकि पृथ्वी पर रहने वाले मनुष्य एवं जीव-जंतु लंबी आयु तक जीवित रह सके। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता रामकेश्वर प्रसाद उर्फ पप्पू ने भी स्वच्छता पर बल दिया। इस मौके पर अभियान में युवा लोजपा अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ पिन्टू, नगर अध्यक्ष छोटे लाल यादव, रविन्द्र कुमार शास्त्री, राजमणि पासवान, अंकित पहलवान, कृष्ण मोहन प्रसाद, रौशन कुमार तथा भोला यादव आदि लोक जनशक्ति पार्टी नेता मौजूद थे।