Move to Jagran APP

पटाखा बेचने वालों पर निगम हुआ सख्त, सौ ने दिए आवेदन

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : बिना नगर निगम से लाइसेंस लिए पटाखा की दुकान करने वालों पर निगम बुधवार क

By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 06:52 PM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 06:52 PM (IST)

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : बिना नगर निगम से लाइसेंस लिए पटाखा की दुकान करने वालों पर निगम बुधवार को सख्त रूख अपनाया है। निगम ने दो टीमें बनाकर पटाखा बेचने वालों की लाइसेंस की जांच शुरू किया है। जिसका सकारात्मक परिणाम भी निगम को मिल रहा है। निगम में आकर सौ पटाखा बेचने वाले लाइसेंस के लिए आवेदन दिए हैं। निगम ने सात पटाखा बेचने वालों को लाइसेंस निर्गत कर दिया है। यह जानकारी नगर आयुक्त डा. त्यागराजन एसएम ने देते हुए बताया कि अभी तक लाइसेंस के एवज में 25 हजार रुपए राजस्व प्राप्त हो गए हैं। लक्ष्य है कि लाइसेंस फीस के तौर पर 50 हजार रुपए प्राप्त करने का। उन्होंने बताया कि दीपावली के दिन भी लाइसेंस निर्गत किया जाएगा। ताकि और राजस्व की प्राप्ति निगम को हो सके। उन्होंने बताया कि अभियान छठ पूजा तक चलेगा। जो पटाखा बेचने वाले हैं उनको लाइसेंस निर्गत किया जाएगा। लेकिन उन्हें निगम के नियमों का पालन करना होगा। यहां बता दें कि बिना लाइसेंस के पटाखा बेचे जाने के बावत जानकारी नगर आयुक्त को जागरण ने दी थी। जिसके बाद निगम लाइसेंस निर्गत करने में रूचि दिखाया था। और राजस्व प्राप्त कर रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.