भाजपा की सरकार बनी तो बहेगी दूध की गंगा : पूर्व मंत्री
संवाद सहयोगी, राजगीर (नालंदा) : भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री डा. प्रेम कुमार ने राजगीर परिसदन में शुक्त्रवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर कहा कि सूबे में भाजपा की सरकार बनी तो यहा पर शराब की जगह पर दूध की गंगा बहेगी। सूबे की वर्तमान सरकार बिहार की गरीब व भोली-भाली जनता को बर्बाद करने की नियत से शराब को बढ़ावा दे रही है। गरीब जनता आज शराब का अपेक्षाकृत अधिक सेवन करने लगी है। इतना ही नहीं सरकार ने गावों में शराब को बढ़ावा देने की नीति से पंचायत स्तर पर शराब की दुकानें खोलने की घोषणा की है जो दुखद है। उन्होंने कहा कि भाजपा दूग्ध उत्पादन में विश्वास करती है तथा उसके विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगी। इसके लिए डेयरीफार्म चालू कराये जायेंगे। जिससे जनता व सरकार दोनों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ जब तक बिहार में जदयू की सरकार रही यहा पर चहुंमुखी विकास हुआ। लेकिन भाजपा का दामन छुटते ही विकास की गति थम गई । उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जंयती व नवरात्रा से 15 अक्टूबर तक बिहार बचाओ, बिहार बनाओ अभियान का शुभारंभ किया जायेगा। इस मौके पर श्यामकिशेर भारती, संपति कुमार, अवधेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।