नालंदा यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा को पुख्ता बंदोबस्त
By Edited By: Published: Tue, 02 Sep 2014 01:06 AM (IST)Updated: Tue, 02 Sep 2014 01:06 AM (IST)
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : नालंदा यूनिवर्सिटी में देश-विदेश से पढ़ने आये छात्र-छात्राओं के लिए विवि प्रशासन व जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता बंदोबस्त किया गया है। नालंदा यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. गोपा सभरवाल ने बताया कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने फूलप्रूफ व्यवस्था की है। पढ़ाई स्थल से लेकर रहने वाले स्थान तथागत होटल में सुरक्षा की पुख्ता बंदोबस्त कर दी गई है। उनके हिसाब से विद्यार्थियों के लिए इससे अधिक सुरक्षा की जरूरत नहीं है। वैसे नालंदा यूनिवसिर्टी में भी विवि की ओर से सभी तरह की व्यवस्था की गई है। बाहर से आये छात्र-छात्राओं की सहूलियतों का पूरा ख्याल रखा गया है। कुलपति डा. सभरवाल ने कहा कि यहां पर शिक्षा ग्रहण करने आए लोगों को नालंदा विवि के भग्वाशेषों के बारे में भी पूरी जानकारी दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें