ट्रैक्टर ने एक ही परिवार के चार लोगों को मारी टक्कर
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : दीपनगर थाना के चकरसलपुर गांव के पास रविवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक ही परिवार के चार लोगों को टक्कर मार दिया। जिसमें दो बच्चे सहित चार लोगों को गंभीर चोटें आई है। घायलों में नवेन्द्र केवट की 12 वर्षीया पुत्री सरोजा कुमारी, 10 वर्षीय पुत्र कारू कुमार, 35 वर्षीया पत्नी कांति देवी तथा 30 वर्षीया बहन रिंकी देवी शामिल है। सदर अस्पताल में इलाज करा रहे परिजनों ने बताया कि वे लोग अपने घर के पास बस पकड़ने के लिए खड़े थे तभी तेज गति से आ रही एक अनियंत्रितट्रैक्टर ने सभी को अपने चपेट में ले लिया। इसके बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही दीपनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर से टै्रक्टर को जब्त कर लिया है।