युवक की हत्या कर शव को नहर किनारे फेंका
By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 11:26 AM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 11:26 AM (IST)
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : मानपुर थाना पुलिस ने रविवार को वेलछी शरीफ स्थित नहर से एक 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। युवक के गले पर रस्सी का निशान व शरीर के कई अंगों पर गहरी चोट के निशान भी पाये गए हैं। इससे प्रतीत होता है कि पहले युवक की गला दबाकर हत्या की गई बाद में साक्ष्य मिटाने के लिए यहां पर नहर किनारे फेंक दिया गया। पुलिस प्रथम दृष्ट्या इसे हत्या ही मान रही है। वैसे पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अनुसंधान के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा। रविवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कर उसका शव सुरक्षित रखा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की पहचान के लिए आसपास के इलाके से सम्पर्क किया जा रहा है। समाचार प्रेषण तक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें