बाढ़ का पानी रोकने को लेकर सड़क जाम
By Edited By: Published: Tue, 19 Aug 2014 07:30 PM (IST)Updated: Tue, 19 Aug 2014 07:30 PM (IST)
संवाद सूत्र, थरथरी (नालन्दा) : मुहाने नदी से थरथरी बाजार में पानी प्रवेश होने से थरथरी बाजार एवं कोयल बिगहा के सैकड़ों लोगों ने हिलसा नूरसराय मुख्य मार्ग को घटों अवरुद्ध रखा जिससे यातायात बाधित हो गया और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क जाम कर रहे लोगों त्रिभुवन हलवाई, विजय पासवान, भगीरथ केवट, राजेन्द्र केवट, सुबोध पासवान, शिवकुमार हलवाई आदि ने मुहाने नदी से थरथरी बाजार में घुस रहे बाढ़ का पानी रोकने की माग कर रहे थे। बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, सीओ रामप्रेम उराव, थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, मुखिया कमलेश पासवान आदि ने लोगों को समझाया कि जितना संभव हो सकेगा पानी रोकने की व्यवस्था की जाएगी। तभी ग्रामीणों ने जाम हटाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें